जीव जगत का वर्गीकरण (Biological Classification)
जीवों को उनकी समानता और भिन्नता के आधार पर समूहों में बाँटना वर्गीकरण (Classification) कहलाता है। वर्गीकरण का महत्व निम्न हैं (1). जीवों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए उन्हें समझने के लिए वर्गीकरण जरूरी है। (2). जीवों की पहचान आसान हो जाती है। (3). उनका अध्ययन करना भी सरल हो जाता है। (4). विकास को समझने में मदद मिलती है। (5). समानता और भिन्नता का ज्ञान होता है…

