प्राणि जगत (Kingdom animalia): सम्पूर्ण वर्गीकरण और महत्वपूर्ण प्रश्न (Q&A)

1784795823522
In this Article

प्राणि जगत (Kingdom animalia) :-

प्राणि जगत में सभी जन्तु (Animals) शामिल होते हैं। ये बहुकोशिकीय, यूकैरियोटिक तथा परपोषी जीव होते हैं। ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते और भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं।

मुख्य विशेषताएँ –

  • बहुकोशिकीय (Multicellular) तथा यूकैरियोटिक कोशिका होता है।
  • कोशिका भित्ति अनुपस्थित।
  • परपोषी (Heterotrophic)
  • अधिकांश गतिशील (Motile)
  • जटिल अंग तंत्र (Organ systems)
  • लैंगिक प्रजनन सामान्य

प्राणि जगत (Kingdom Animalia) का वर्गीकरण :-

17847919721043364966794784317638
चित्र:- प्राणि जगत का वर्गीकरण।

संघ (phylum) – पोरिफेरा (Porifera) / स्पंज (Sponges) :-

  • Porifera शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: Pori = छिद्र (Pores), Fera = धारण करने वाला अर्थात “छिद्रयुक्त जन्तु”।
  • ये सबसे सरल बहुकोशिकीय जन्तु हैं और सामान्यतः स्पंज (Sponges) कहलाते हैं।
  • आवास (Habitat) – अधिकांश समुद्री (Marine), कुछ मीठे जल में।
  • स्थिर (Sessile) जीवन।
  • शरीर अनेक कोशिकाओं से बना होता है लेकिन वास्तविक ऊतक (true tissues) नहीं बनते।
  • शरीर में छिद्र (Pores)।
  • जल परिवहन तंत्र (Canal System) – Porifera में विशेष जल नलिका तंत्र (Canal system) होता है। कार्य: भोजन ग्रहण, श्वसन, उत्सर्जन
  • Canal System के प्रकार – Asconoid (simple), Syconoid (moderate) तथा Leuconoid (complex)
17847922548507737577407900592232
चित्र:- एस्कॉन प्रकार का नाल तंत्र
  • इनके शरीर पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें Ostia कहते हैं। जल Ostia से अंदर spongocoel में जाता है और Osculum से बाहर आता है।
  • सममिति (Symmetry) – अधिकतर असममित (Asymmetrical), कुछ में radial symmetry
  • ककाल (Skeleton) – इनके शरीर में skeleton पाया जाता है जो बना होता है: Spicules (CaCO₃ / Silica) या Spongin fibers से।
  • विशेष कोशिकाएँ – Choanocytes – इनमें कॉलर कोशिकाएँ (Choanocytes) होती हैं। स्पंजगुहा (spongocoel) को स्तरित करती है। कार्य : जल प्रवाह बनाना, भोजन पकड़ना
  • पोषण (Nutrition) – Holozoic nutrition
  • सूक्ष्म भोजन कणों को filter करते हैं, इसलिए इन्हें Filter feeders कहते हैं।
  • श्वसन और उत्सर्जन – विसरण (Diffusion) द्वारा। कोई विशेष अंग नहीं।
  • प्रजनन (Reproduction) – (a) अलैंगिक (Budding / Gemmules) (b) लैंगिक।
  • अधिकांश उभयलिंगी (Hermaphrodite)

उदाहरण – Sycon, Spongilla (fresh water spong), Euspongia (bath spong)।

img 20260723 1309571470616104958314758
चित्र:- Sycon, Spongilla तथा Euspongia

महत्वपूर्ण प्रश्न –

लघु प्रश्न:

  1. Porifera को pore-bearing animals क्यों कहते हैं?
  2. Choanocytes क्या हैं?
  3. Canal system का कार्य लिखिए।

दीर्घ प्रश्न:

  1. Porifera की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  2. Canal system को समझाइए।

निडेरिया / सिलेंटेराटा (Cnidaria / Coelenterata) :-

विशेषताएँ-

  • Cnidaria शब्द ग्रीक शब्द Cnidos से बना है, जिसका अर्थ है डंक (Stinging cells)। इन जन्तुओं में विशेष डंक कोशिकाएँ पाई जाती हैं जिन्हें Cnidoblasts / Nematocysts कहते हैं।
    पुराने वर्गीकरण में इन्हें Coelenterata कहा जाता था।
  • आवास (Habitat) – अधिकांश समुद्री (Marine), कुछ मीठे जल में रहते हैं।
  • एकल (solitary) या समूह (colonial) में रहते हैं।
  • बहुकोशिकीय होते हैं।
  • त्रिज्य सममिति (Radial Symmetry) – शरीर को कई समान भागों में बाँटा जा सकता है।
  • द्विस्तरीय शरीर (Diploblastic) – इनमें केवल दो germ layers होती हैं: Ectoderm तथा Endoderm, दोनों के बीच Mesoglea (जेली जैसा पदार्थ) उपस्थित।
  • गैस्ट्रोवैस्कुलर गुहा (Coelenteron) – शरीर के अंदर एक गुहा होती है। भोजन पाचन और वितरण का कार्य होता है
  • Cnidoblasts / Nematocysts विशेष डंक कोशिकाएँ जो tentacles पर होती हैं। कार्य: सुरक्षा, शिकार पकड़ना, विष छोड़ना
  • Tenacles – मुख के चारों ओर पाए जाते हैं। भोजन पकड़ने में सहायक।
  • पाचन (Digestion) – बाह्य और आंतरिक दोनों प्रकार का पाचन
  • श्वसन एवं उत्सर्जन – विसरण (Diffusion) द्वारा। विशेष अंग नहीं होता है।
  • रूप (Forms) – Cnidaria में दो मुख्य रूप होता है – Polyp तथा Medusa
  • Polyp – बेलनाकार। स्थिर (Sessile) उदाहरण: Hydra, Sea anemone
17847927684015913264748884895248
चित्र:- पॉलिप तथा मेडुसा।
  • Medusa – छतरीनुमा, स्वतंत्र तैरने वाले उदाहरण: Jellyfish
  • बहुरूपता (Polymorphism) – कुछ cnidarians में polyp और medusa दोनों रूप पाए जाते हैं। उदाहरण: Obelia
  • प्रजनन – अलैंगिक (Budding) तथा लैंगिक (Gametes द्वारा)
  • Coral Formation – कुछ cnidarians कैल्शियम कार्बोनेट का skeleton बनाते हैं। इससे coral reefs बनते हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न :-

लघु प्रश्न:

1. Cnidoblast क्या है?

2. Polyp और Medusa में अंतर लिखिए।

3. Mesoglea क्या है?

दीर्घ प्रश्न:

1. Cnidaria की विशेषताओं का वर्णन करें।

2. Coral reef का निर्माण कैसे होता है?

3. Cnidaria के विभिन्न रूपों को समझाइए।

प्लेटीहेल्मिन्थीस (Platyhelminthes) :-

संघ प्लैटीहेल्मिन्थीस (Phylum Platyhelminthes) –Platyhelminthes शब्द दो ग्रीक शब्दों से बना है: Platy = चपटा (Flat) Helminth = कृमि (Worm) इसलिए इन्हें Flatworms (चपटे कृमि) कहा जाता है।

विशेषताएँ

  • ये सरल त्रिस्तरीय जन्तु हैं, जिनमें शरीर ऊपर से नीचे की ओर चपटा होता है।
  • आवास (Habitat) – अधिकांश परजीवी (Parasitic) कुछ स्वतंत्र रूप से जल में रहते हैं।
  • द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को केवल एक ही तल से दो समान भागों में बाँटा जा सकता है।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – इनमें तीन germ layers होती हैं: Ectoderm, Mesoderm तथा Endoderm
  • Acoelomate – शरीरशरीर में true coelom नहीं होता है।
  • शरीर अंगों के बीच mesenchyme भरा रहता है
  • अंग स्तर संगठन (Organ Level Organization) – अंग (Organs) विकसित होते हैं।
  • पाचन तंत्र अपूर्ण (Incomplete digestive system), केवल एक opening (mouth), गुदा (anus) अनुपस्थित Tapeworm में पाचन तंत्र नहीं होता है।
  • उत्सर्जन तंत्र विशेष कोशिकाएँ: Flame cells (प्रज्वाल कोशिकाएँ) जो उत्सर्जन तथा जल संतुलन का कार्य करता है।
  • श्वसन – विसरण (Diffusion) द्वार। कोई विशेष श्वसन अंग नहीं होता है।
  • तंत्रिका तंत्र – सीढ़ीनुमा (Ladder-like nervous system)।
  • प्रजनन – अधिकांश उभयलिंगी (Hermaphrodite)। लैंगिक और अलैंगिक दोनों Planaria में regeneration क्षमता होती है।
  • पुनर्जनन (Regeneration) – यदि शरीर का टुकड़ा कट जाए, तो नया जीव बन सकता है।
  • परजीवी अनुकूलन – परजीवी flatworms में hooks और suckers पाए जाते हैं।

उदाहरण – Planaria, Liver fluke, Taenia (Tapeworm)।

17847930934497903650744969754282
चित्र:- संघ प्लेटीहेल्मिंथेस

महत्वपूर्ण प्रश्न :-

लघु प्रश्न –

  1. Flame cells क्या हैं?
  2. Acoelomate क्या होता है?
  3. Platyhelminthes को flatworms क्यों कहते हैं?

प्रश्न दीर्घ –

  1. Platyhelminthes की विशेषताओं का वर्णन करें।

निमेटोडा / ऐसकेल्मिन्थीज (Nematoda / Aschelminthes) :-

विशेषताएँ –

  • संघ नेमेटोडा (Phylum Nematoda) शब्द ग्रीक शब्द Nema से बना है, जिसका अर्थ है धागा (Thread)।
    इन्हें Roundworms (गोल कृमि) भी कहा जाता है क्योंकि इनका शरीर बेलनाकार (cylindrical) और गोल होता है।
  • आवास (Habitat) – जल, मिट्टी, पौधों और जानवरों में पाए जाते हैं
  • स्वतंत्र (Free-living) या परजीवी (Parasitic)
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – इनमें तीन germ layers होती हैं: Ectoderm, Mesoderm तथा Endoderm
  • द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को केवल एक तल से दो बराबर भागों में बाँटा जा सकता है।
  • छद्मसीलोम (Pseudocoelom) -True coelom नहीं होता है। शरीर गुहा mesoderm से पूर्णतः घिरी नहीं होती है।
  • बेलनाकार शरीर (Cylindrical Body) – शरीर लंबा, पतला और गोल तथा दोनों सिरे नुकीले होते हैं।
  • पूर्ण पाचन तंत्र (Complete Digestive System)  पहली बार Mouth,Intestine,Anus तीनों उपस्थित होते हैं।
  • विशेष श्वसन और परिसंचरण तंत्र अनुपस्थित। Diffusion द्वारा गैस विनिमय।
  • उत्सर्जन तंत्र – Renette cells या excretory canals
  • तंत्रिका तंत्र – Nerve ring और longitudinal nerves
  • लैंगिक द्विरूपता – नर और मादा अलग-अलग होते हैं। नर: छोटा पिछला, सिरा मुड़ा हुआ। मादा लंबी और बड़ी होती है।
  • प्रजनन – लैंगिक प्रजनन। आंतरिक निषेचन होता है।

उदाहरण- Ascaris, Wuchereria, Ancylostoma

महत्वपूर्ण रोग :-

1. Ascariasis –

कारक → Ascaris

स्थान → मानव आंत

2. Filariasis (हाथीपाँव) –

कारक → Wuchereria bancroftiवाहक → मच्छर

ऐनेलिडा (Annelida) :-

विशेषताएँ –

  • संघ एनेलिडा (Phylum Annelida) – शब्द लैटिन शब्द Annulus से बना है, जिसका अर्थ है छोटी वलयाकार रिंग (Ring)।
  • इन जन्तुओं का शरीर सिर से पूंछ तक कई छोटे-छोटे खंडों (segments) में बँटा होता है, इन खंडों को metameric segment या मेटामेरिज्म’ कहते है।
  • आवास (Habitat) – मिट्टी, समुद्र और मीठे जल में पाए जाते हैं। कुछ स्वतंत्र, कुछ परजीवी होता है।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – इनमें तीन germ layers होती हैं: Ectoderm, Mesoderm तथा Endoderm
  • द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को एक तल से दो बराबर भागों में बाँटा जा सकता है।
  • सच्चा सीलोम (True Coelom) – Annelida पहला संघ है जिसमें true coelom पाया जाता है।
  • अंग-स्तर संगठन (Organ System Level) – सभी प्रमुख अंग तंत्र विकसित। पाचन, परिसंचरण, उत्सर्जन आदि।
  • पूर्ण पाचन तंत्र (Digestive System) –

Mouth → Pharynx → Intestine → Anus

  • बंद रक्त परिसंचरण तंत्र (Closed Circulatory System) – पहली बार closed circulatory system पाया जाता है। रक्त रक्तवाहिनियों में बहता है।
  • श्वसन – त्वचा द्वारा (Earthworm) तथा गलफड़ों द्वारा (Nereis)
  • उत्सर्जन तंत्र – विशेष अंग Nephridia कार्य: उत्सर्जन तथा जल संतुलन।
  • गति (Locomotion) – Setae, छोटे बाल जैसे संरचनाएँ चलने में सहायता करता है। Leech में setae नहीं होते।
  • तंत्रिका तंत्र – विकसित nervous system तथा Ventral nerve cord होता है।
  • प्रजनन – लैंगिक प्रजनन। कुछ उभयलिंगी (Earthworm)। कुछ में नर-मादा अलग होता है।


वर्गीकरण (Classification) :-

  1. Polychaeta – Nereis
  2. Oligochaeta – Earthworm
  3. Hirudinea – Leech
17847933252532544313631940352919
चित्र:- नेरिस

केंचुआ (Pheretima/ Earthworm की विशेषताएँ –

  • मिट्टी में रहता है।
  • मृदा की उर्वरता बढ़ाता है, इसलिए ये “Farmer’s friend” कहलाता है।
1784793589657476753682304051206
चित्र:- केंचुआ

जोंक (Leech) की विशेषताएँ –

  • परजीवी होता है।
  • रक्त चूसता है।
  • Suckers पाए जाते हैं।


महत्वपूर्ण प्रश्न –

लघु प्रश्न –

1. Metameric segmentation क्या है?
2. Nephridia का कार्य लिखिए।
3. Earthworm को farmer’s friend क्यों कहते हैं?4.Closed circulatory system समझाइए।


दीर्घ प्रश्न –

  1. Annelida की विशेषताओं का वर्णन करें।

आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) :-

विशेषताएँ –

  • संघ आर्थ्रोपोडा (Phylum Arthropoda) – शब्द दो ग्रीक शब्दों से बना है:Arthro = संधियुक्त (Jointed)Poda = पैर (Legs) अर्थात “संधियुक्त पैर वाले जन्तु”।
  • यह प्राणि जगत का सबसे बड़ा संघ है क्योंकि इसमें जंतुओं की प्रजातियाँ (species) सबसे अधिक है।
  • आवास (Habitat) – जल, स्थल और वायु – सभी स्थानों पर रहते हैं।
  • स्वतंत्र तथा परजीवी दोनों होते हैं।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – इनमें तीन germ layers होती हैं – Ectoderm, Mesoderm तथा Endoderm
  • द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को एक तल से दो बराबर भागों में बाँटा जा सकता है।
  • खंडित शरीर (Segmented Body) – शरीर सामान्यतः तीन भागों में विभाजित –

Head → Thorax → Abdomen

  • बाह्य कंकाल (Exoskeleton) – Chitin का बना कठोर कवच शरीर की रक्षा करता है।
  • शरीर गुहा (Haemocoel) – True coelom कम हो जाता है। रक्त से भरी गुहा बनती है
  • खुला रक्त परिसंचरण तंत्र (Open Circulatory System) रक्त शरीर गुहा में बहता है।
  • श्वसन विभिन्न अंगों द्वारा जैसे – Gills (Crab), Trachea (Cockroach) तथा Book lungs (Spider)
  • उत्सर्जन तंत्र Malpighian tubules होता है। कार्य – उत्सर्जन तथा जल संतुलन।
  • तंत्रिका तंत्र – विकसित nervous system तथा Ventral nerve cord
  • संवेदी अंग – Compound eyes तथा Antennae
  • प्रजनन – नर और मादा अलग। आंतरिक निषेचन
  • कायांतरण (Metamorphosis)- कुछ arthropods में Larva → Pupa → Adult

वर्गीकरण (Classification) :-

वर्ग 1. Insecta -Cockroach, Butterfly

2. Arachnida – Spider, Scorpion

3. Crustacea – Crab, Prawn

4. Chilopoda – Centipede

5. Diplopoda – Millipede

Cockroach की विशेषताएँ –

  • Tracheal respiration
  • Compound eyes
  • Three pairs of legs
17847938450435590961249223239345
चित्र:- तिलचट्टा का पृष्ठ दृश्य।

आर्थिक महत्व

मधुमक्खी → शहद तथा परागण

रेशम कीट → रेशम तथा परागण

महत्वपूर्ण प्रश्न

लघु प्रश्न

  1. Arthropoda को प्राणि जगत का सबसे बड़ा संघ क्यों कहते हैं?
  2. Exoskeleton क्या है?
  3. Malpighian tubules का कार्य लिखिए।

दीर्घ प्रश्न

  1. Arthropoda की विशेषताओं का वर्णन करें।
  2. Cockroach की संरचना लिखिए।

मोलस्का (Mollusca) :-

विशेषताएँ –

  • संघ मोलस्का (Phylum Mollusca) लैटिन शब्द Molluscus से बना है, जिसका अर्थ है मुलायम (Soft)। इसलिए इस संघ के जन्तुओं को soft-bodied animals कहा जाता है।
  • यह प्राणि जगत का दूसरा सबसे बड़ा संघ है।
  • आवास (Habitat) – अधिकांश समुद्री, कुछ मीठे जल और स्थल पर रहते हैं।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – इनमें तीन germ layers होती हैं: Ectoderm,Mesoderm तथा Endoderm
  • द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को एक तल से दो बराबर भागों में बाँटा जा सकता है।
  • सच्चा सीलोम (True Coelom) – Coelom कम विकसित होता है।शरीर में haemocoel भी पाया जाता है
  • मुलायम शरीर (Soft Body) शरीर नरम और असंखंडित होता है।
  • शरीर विभाजन – शरीर सामान्यतः तीन भागों में विभाजित :

Head → Visceral Mass → Foot

  • पेशीय पैर (Muscular Foot) चलने और खुदाई में सहायक
  • मेंटल (Mantle) – शरीर को ढकने वाली परत। Shell का निर्माण करती ह
  • Shell (कवच) – Calcium carbonate का बना सुरक्षा प्रदान करता है कुछ में shell अनुपस्थित। जैसे: Octopus
  • Radula Mollusca की विशेष संरचना है। दाँत जैसी जीभ भोजन खुरचने में सहायक।
  • श्वसन – Gills (जल में) तथा Lungs – (स्थलीय घोंघा)
  • खुला रक्त परिसंचरण तंत्र अधिकांश molluscs में open circulatory system लेकिन Octopus में closed circulatory system होता है।
  • उत्सर्जन तंत्र – Nephridia द्वारा उत्सर्जन।
  • तंत्रिका तंत्र – Ganglia और nerves
  • प्रजनन – अधिकांश में नर-मादा अलग।लैंगिक प्रजनन होता है।

उदाहरण – घोंघा, सीप, ऑक्टोपस।

17847939862336494631823088980055
चित्र:- घोंघा

वर्गीकरण (Classification) :-

वर्ग 1. Gastropoda – Pila, घोंघा (Snail)

2. Bivalvia – Unio, मोती सीप (Oyster)

3. Cephalopoda – Octopus, Sepia

आर्थिक महत्व :-

  • मोती निर्माण (Pearl oyster)
  • भोजन के रूप में उपयोग
  • कवच (Shell) से सजावटी वस्तुएँ

महत्वपूर्ण प्रश्न

लघु प्रश्न

  1. Mantle क्या है?
  2. Radula का कार्य लिखिए।
  3. Mollusca में shell किसका बना होता है

दीर्घ प्रश्न

  1. Mollusca की विशेषताओं का वर्णन करें।

एकाइनोडर्माटा (Echinodermata) :-

विशेषताएँ –

  • Echinodermata में समुद्री जीव पाए जाते हैं, जैसे — स्टारफिश, सी अर्चिन, सी ककम्बर आदि।
  • “Echinodermata” शब्द का अर्थ है — काँटेदार त्वचा वाले जीव। शरीर की बाहरी सतह पर काँटे या उभरे हुए भाग होते हैं।
  • त्रिज्य सममिति (Radial Symmetry) – वयस्क जीवों में शरीर पाँच भागों में विभाजित दिखाई देता है। इसे पंच-अरीय सममिति कहते हैं। बच्चे (Larva) में द्विपार्श्व सममिति होती है।
  • जल संवहनी तंत्र (Water Vascular System) – इनके शरीर में विशेष नलिकाओं का तंत्र होता है जो चलने, भोजन पकड़ने और श्वसन में सहायता करता है।
  • ट्यूब फीट (Tube Feet) – छोटे-छोटे नलिकानुमा पैर होते हैं जिनसे ये चलने और चिपकने का कार्य करते हैं।
  • सच्चा शरीर गुहा (Coelom) – इनमें विकसित Coelom पाया जाता है।
  • कंकाल उपस्थित – शरीर के अंदर कैल्शियमयुक्त अंतःकंकाल (Endoskeleton) होता है।
  • सिर अनुपस्थित। इनका स्पष्ट सिर नहीं होता है।
  • पुनर्जनन क्षमता – कई जीव शरीर के कटे भागों को फिर से बना सकते हैं।

उदाहरण – Star fish, Sea Urchin, Sea Cucumber, Brittle Star

17847942359083766844122738182815
चित्र:- संघ एकाइनोडर्माटा

संघ प्रोटोकोर्डेटा (Protochordata) :६

विशेषताएँ

  • Protochordata वे आदिम (primitive) chordates हैं। पूर्ण विकसित रीढ़ की हड्डी (vertebral column) नहीं होती। इन्हें अकशेरुकी और कशेरुकी के बीच की कड़ी (connecting link) माना जाता है।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) होता है।
    द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) – शरीर को एक तल से दो समान भागों में बाँटा जा सकता है।
    सच्चा सीलोम (True Coelom) – शरीर गुहा उपस्थित
    अंग तंत्र स्तर संगठन – विकसित organ systems
  • Notochord की उपस्थिति। सबसे महत्वपूर्ण विशेषता। शरीर को सहारा देती है।
  • Pharyngeal Gill Slits – ग्रसनी में छिद्र। श्वसन एवं भोजन छनन में सहायक।
  • पृष्ठीय एवं खोखली nerve cord
  • परिसंचरण तंत्र – बंद रक्त परिसंचरण तंत्र (Closed circulatory system)।
  • श्वसन – Gill slits द्वारा।
  • उत्सर्जन – Nephridia जैसे उत्सर्जी अंग
  • प्रजनन – लैंगिक प्रजनन। अधिकांश में बाह्य निषेचन।

उपसंघ :-

  1. हेमीकॉर्डेटा (Hemichordata) -Balanoglossus
  2. Urochordata (Tunicata) – Herdmania
  3. सिफैलोकॉर्डेटा (Cephalochordata) – Amphioxus

उदाहरण – Balanoglossus, Herdmania, Amphioxus

1784794629664172065689017622423
चित्र:- Balanoglossus
17847948488527504280424795254229
चित्र:- Amphioxus

महत्वपूर्ण प्रश्न –

लघु प्रश्न –

  1. Protochordata क्या है?
  2. Notochord क्या है।
    दीर्घ प्रश्न:
  3. Protochordata की विशेषताओं का वर्णन करें
  4. Amphioxus की संरचना समझाइए।
  5. Protochordata और Vertebrata में अंतर लिखिए।

कशेरुकी / कॉर्डेटा (Chordata) :-

विशेषताएँ –

  • संघ Chordata में वे सभी जीव आते हैं जिनमें जीवन के किसी न किसी अवस्था में नोटोकोर्ड (Notochord) पाया जाता है।
  • इसमें प्राणि जगत का सबसे Advance प्राणि शामिल है।
  • इस संघ में मछली, उभयचर, सरीसृप, पक्षी और स्तनधारी वर्ग शामिल हैं।
  • पृष्ठीय खोखली तंत्रिका रज्जु – शरीर के पृष्ठ भाग में खोखली तंत्रिका रज्जु होती है।
  • गिल छिद्र (Pharyngeal Gill Slits) – ग्रसनी में गिल छिद्र पाए जाते हैं, विशेषकर भ्रूण अवस्था में।
  • पूँछ (Post-anal Tail) – गुदा के पीछे पूँछ उपस्थित होती है।
  • द्विपार्श्व सममिति – शरीर दाएँ और बाएँ दो बराबर भागों में विभाजित होता है।
  • त्रिस्तरीय (Triploblastic) – शरीर तीन जनन परतों से बना होता है।
  • सच्चा शरीर गुहा (Coelomate) – शरीर में विकसित Coelom पाया जाता है।
  • बंद रक्त परिसंचरण तंत्र – रक्त वाहिनियों के भीतर बहता है।
  • हृदय उपस्थित – शरीर में विकसित हृदय होता है।
  • अंतःकंकाल (Endoskeleton) – शरीर के अंदर हड्डी या उपास्थि का कंकाल होता है।


Chordata के उपसंघ (Sub-phylum) :-

  1. Protochordata – अब अलग संघ है।
  2. Vertibrata – वर्ग – 1. मतस्य, 2. उभयचर, सरीसृप, पक्षी तथा स्तनधारी

1. Pisces (मछलियाँ) :-

विशेषताएँ –

  • शरीर नाव जैसा (streamlined), जल में तैरने में सहायता करता है।
  • गलफड़ों से श्वसन होता है।
  • पंख (Fins) तथा त्वचा पर शुल्क (scales) होते हैं। शुल्क सुरक्षा प्रदान करते हैं
  • शीत-रक्तीय (Cold Blooded) शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार बदलता है।
  • दो-कक्षीय हृदय (Two-Chambered Heart) – एक auricle तथा एक ventricle होता है।
  • प्रजनन – लैंगिक प्रजनन। अधिकांश में बाह्य निषेचन। अंडज (Oviparous) होता है।
  • उपास्थिमत्स्य (Chondrichthyes / Cartilagenous fishes) – Skeleton cartilage का बना तथा Swim bladder अनुपस्थित होता है। उदाहरण: Shark, Dogfish, Ratfish, Sting ray, Electric ray आदि।
  • अस्थिमत्स्य (Osteichthyes / Bony fishes) – Skeleton bony, Swim bladder उपस्थित होता है।

उदाहरण – Rohu, Catla, Carp, Hippocampus, Flying fish, Catfish आदि।

2. उभयचर (Amphibia) :-

विशेषताएँ –

  • निवास – जल और स्थल दोनों में, इसलिए इन्हे प्राणि जगत का उभयचर कहते हैं।
  • नम त्वचा तथा ग्रंथि युक्त होता है।
  • श्वसन – त्वचा, फेफड़े, गलफड़े और मुख-ग्रसनी गुहा द्वारा।
  • त्रिकक्षीय हृदय (Three-Chambered Heart) – दो auricle तथा एक ventricle होता है।
  • शीत रक्तीय (Cold Blooded) शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार बदलता है।
  • प्रजनन – लैंगिक प्रजनन। अधिकांश में बाह्य निषेचन। अंडज (Oviparous) होता है। बच्चा – टैडपोल लार्वा कहलाता है।

उदाहरण – Frog (Rana tigrina) , Toad, salamendar

3. सरीसृप (Reptilia) :-

विशेषताएँ –

  • शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार बदलता है।
  • सूखी त्वचा शल्क (Scales) युक्त उपस्थित। जल की हानि को रोकते हैं।
  • पूर्णतः स्थलीय अनुकूलनभूमि पर रहने के लिए अनुकूलितअंडे भी भूमि पर देते हैं
  • फेफड़ों द्वारा श्वसन। सभी reptiles lungs द्वारा श्वसन करते हैं।
  • सामान्यतः तीन-कक्षीय हृदय, लेकिन: Crocodile में चार-कक्षीय हृदय होता है।
  • उत्सर्जन – मुख्य उत्सर्जी पदार्थ → Uric acid, इसलिए इन्हें uricotelic कहते हैं
  • प्रजनन – लैंगिक। आंतरिक निषेचन (Internal fertilization) Amniotic Eggs कठोर कवच वाले अंडे देते हैं।अंडे सूखने से सुरक्षित रहते हैं।

उदाहरण – Snake, Lizard, Crocodile, Turtle

4. Aves (पक्षी) :-

विशेषताएँ

  • गर्म रक्तिय (warm bladed), शरीर का ताप नियत रहता है।
  • शरीर पर पंख। उड़ने की क्षमता तथा शरीर को गर्म रखता है।
  • हड्डियाँ हल्की एवं खोखली होती हैं। उड़ान में सहायता करता है।
  • शरीर Streamlined – नाव जैसी आकृति, वायु में आसानी से उड़ने हेतु अनुकूलित।
  • दांत अनुपस्थित, भोजन ग्रहण करने के लिए चोंच उपस्थित।
  • फेफड़ों द्वारा श्वसन, अत्यधिक विकसित lungs तथा Air sacs उपस्थित।
  • चार-कक्षीय हृदय पूर्ण विकसित हृदय – 2 auricles तथा 2 ventricles
  • उत्सर्जन – Uric acid उत्सर्जित, इसलिए uricotelic कहते हैं।
  • लैंगिक प्रजनन। आंतरिक निषेचन। अंडज (Oviparous), कठोर कवच (calcium shell) वाले अंडे देती है।

उदाहरण – Pigeon, Sparrow, Ostrich, Kiwi, Penguin

5. स्तनधारी (Mammalia) :-

विशेषताएँ

  • स्तन ग्रंथियाँ (mammary glands) पाई जाती है, जिनसे मादा अपने बच्चे को दूध पिलाती है।
  • शरीर पर बाल जो गर्म रखने तथा सुरक्षा में सहायक होते हैं।
  • शरीर का ताप नियत रहता है।
  • बाह्य कान जो ध्वनि ग्रहण करने में सहायक होता है।
  • चार कक्षीय हृदय होता है।
  • RBCs में nucleus अनुपस्थित होता है।
  • कई प्रकार के दंत होते हैं।
  • फेफड़ा द्वारा श्वसन। Diaphragm उपस्थित होता है।
  • विकसित मस्तिष्क। अधिक बुद्धिमान होता है।
  • लैंगिक प्रजनन – आंतरिक निषेचन। बच्चे को जन्म देते (viviparous) है।

उदाहरण – Human,Cow, Dolphin, Whale, Platypus (Oviparous) , Kangaroo, Bats.

महत्वपूर्ण प्रश्न –

लघु प्रश्न

  1. Chordata की विशेषताएँ लिखिए
  2. Mammalia की विशेषता क्या है?
  3. Aves में उड़ान के लिए कौन-कौन से अनुकूलन हैं।

दीर्घ प्रश्न –

  1. प्राणि जगत का वर्गीकरण लिखिए
  2. Non-Chordata और Chordata में अंतर लिखिए
  3. Vertebrata के वर्गों का वर्णन कीजिए।
  4. Amphibia और Reptilia में अंतर लिखिए।

अकशेरुकी जन्तु (Non-Chordata / Invertebrates) – महत्वपूर्ण MCQs


Q1. निम्न में से कौन अकशेरुकी है?
A. Frog B. Human C. Earthworm D. Fish

उत्तर: C. Earthworm

Q2. अकशेरुकी जन्तुओं में क्या अनुपस्थित होता है?
A. Heart B. Vertebral column C. Digestive system D. Nervous system

उत्तर: B

Q3. प्राणि जगत का सबसे बड़ा संघ कौन-सा है?
A. Mollusca B. Arthropoda C. Annelida D. Echinodermata

उत्तर: B. Arthropoda

Q4. Porifera के शरीर में छिद्रों को क्या कहते हैं?
A. Ostia B. Flame cells C. Tentacles D. Radula

उत्तर: A

Q5. Sponge किस संघ का उदाहरण है?
A. Porifera B. Cnidaria C. Mollusca D. Arthropoda

उत्तर: A

Cnidaria MCQs

Q6. Hydra किस संघ का सदस्य है?
A. Porifera B. Cnidaria C. Annelida D. Mollusca

उत्तर: B

Q7. Cnidaria में डंक कोशिकाओं को क्या कहते हैं?
A. Nephridia B. Cnidoblasts C. Ostia
D. Setae

उत्तर: B

Q8. Coral reef किससे बनती है?
A. Sponges B. Corals C. Earthworms D. Starfish

उत्तर: B

Platyhelminthes MCQs

Q9. Flatworms किस संघ के सदस्य हैं?
A. Nematoda B. Annelida C. Platyhelminthes
D. Arthropoda

उत्तर: C

Q10. Flame cells किसमें पाए जाते हैं?
A. Annelida B. Arthropoda C. Platyhelminthes D. Mollusca

उत्तर: C

Q11. Tapeworm किस संघ का उदाहरण है?
A. Nematoda B. Platyhelminthes C. Arthropoda D. Mollusca

उत्तर: B

Nematoda MCQs

Q12. Roundworms किस संघ से संबंधित हैं?
A. Annelida B. Platyhelminthes C. Nematoda
D. Arthropoda

उत्तर: C

Q13. Filariasis रोग किससे होता है?
A. Ascaris B. Wuchereria C. Taenia D. Leech

उत्तर: B

Q14. Nematoda में शरीर गुहा कैसी होती है?
A. Coelom B. Acoelom C. Pseudocoelom D. Haemocoel

उत्तर: C

Annelida MCQs

Q15. Earthworm किस संघ का सदस्य है?
A. Arthropoda B. Mollusca C. Annelida D. Echinodermata

उत्तर: C

Q16. Nephridia किसका उत्सर्जी अंग है?
A. Arthropoda B. Annelida C. Mollusca D. Porifera

उत्तर: B


Q17. Farmer’s friend किसे कहते हैं?
A. Cockroach B. Earthworm C. Leech D. Snail

उत्तर: B

Arthropoda MCQs

Q18. Jointed appendages किस संघ की विशेषता है?
A. Mollusca B. Annelida C. Arthropoda D. Echinodermata

उत्तर: C


Q19. Cockroach किस संघ का सदस्य है?
A. Mollusca B. Arthropoda C. Annelida D. Cnidaria

उत्तर: B

Q20. Arthropoda का उत्सर्जी अंग क्या है?
A. Flame cells B. Nephridia C. Malpighian tubules D. Radula

उत्तर: C

Mollusca MCQs

Q21. Radula किसमें पाया जाता है?
A. Arthropoda B. Mollusca C. Annelida D. Porifera

उत्तर: B

Q22. Pearl oyster किस संघ का सदस्य है?
A. Mollusca B. Arthropoda C. Echinodermata D. Cnidaria

उत्तर: A

Q23. Mollusca का locomotory organ क्या है?
A. Setae B. Tube feet C. Muscular foot D. Jointed legs

उत्तर: C

Echinodermata MCQs

Q24. Starfish किस संघ का सदस्य है?
A. Mollusca B. Arthropoda C. Echinodermata
D. Annelida

उत्तर: C

Q25. Echinodermata में locomotion किससे होता है?
A. Setae B. Tube feet C. Wings D. Pseudopodia

उत्तर: B

Q26. Water vascular system किसमें पाया जाता है?
A. Arthropoda B. Mollusca C. Echinodermata D. Porifera

उत्तर: C

Mixed MCQs

Q27. निम्न में से कौन bilateral symmetry दर्शाता है?
A. Hydra B. Sponge C. Earthworm D. Starfish adult

उत्तर: C

Q28. Open circulatory system किसमें पाया जाता है?
A. Annelida B. Arthropoda C. Platyhelminthes
D. Porifera

उत्तर: B

Q29. Segmented body किस संघ में पाया जाता है?
A. Mollusca B. Nematoda C. Annelida D. Cnidaria

उत्तर: C

Q30. Coral reefs का निर्माण कौन करता है?
A. Jellyfish B. Hydra C. Corals D. Sponge

उत्तर: C

Assertion–Reason MCQs

Q31.
Assertion: Arthropoda सबसे बड़ा संघ है।
Reason: इनमें jointed appendages पाए जाते हैं।

उत्तर: दोनों सही, Reason सही व्याख्या है।

Q32.
Assertion: Earthworm में closed circulatory system होता है।
Reason: Earthworm Arthropoda का सदस्य है।

उत्तर: Assertion सही, Reason गलत।

कशेरुकी जंतु (Chordates / vertibrates) MCQs

Q1. Chordata की सबसे प्रमुख विशेषता क्या है?

(A) Jointed legs (B) Notochord (C) Shell (D) Flame cells

उत्तर: (B)

Q2. Notochord क्या है?

(A) श्वसन अंग (B) उत्सर्जी अंग (C) सहारा देने वाली लचीली दण्ड (D) पाचन अंग

उत्तर: C

Q3. Chordata में nerve cord कैसी होती है?

(A) Ventral solid (B) Dorsal hollow (C) Ventral hollow (D) Dorsal solid

उत्तर: B

Q4. निम्न में से कौन chordate है?

(A) Earthworm (B) Cockroach (C) Frog (D) Hydra

उत्तर: C

Q5. Chordata में हृदय किस ओर स्थित होता है?

A. Dorsal B. Ventral C. Lateral D. Posterior

उत्तर: B

Q6. Pisces में श्वसन किसके द्वारा होता है?

A. Lungs B. Skin C. Gills D. Trachea

उत्तर: C

Q7. Swim bladder किसमें पाया जाता है?

A. Shark B. Dogfish C. Rohu D. Ray fish

उत्तर: C

Q8. Chondrichthyes में skeleton कैसा होता है?

A. Bony B. Cartilaginous C. Siliceous D. Calcareous

उत्तर: B

Q9. Rohu किस वर्ग का उदाहरण है?

A. Chondrichthyes B. Osteichthyes C. Amphibia D. Reptilia

उत्तर: B

Q10. Amphibia का हृदय कितने कक्षों का होता है?

A. 2   B. 3   C. 4   D. 5

उत्तर: B

Q11. Amphibia जल और स्थल दोनों में रहते हैं, इसलिए इन्हें प्राणि जगत का कहते हैं:

A. सरीसृप B. स्तनधारी C. उभयचर D. मत्स्य

उत्तर: C

Q12. Reptilia की त्वचा कैसी होती है?

A. नम B. चिकनी C. शुष्क एवं शल्कयुक्त D. रोमयुक्त

उत्तर: C

Q13. Crocodile का हृदय कितने कक्षों का होता है?

A. 2   B. 3   C. 4   D. 5

उत्तर: C

Q14. Reptilia में निषेचन कैसा होता है?

A. बाह्य B. आंतरिक C. दोनों D. कोई नहीं

उत्तर: B

Q15. Aves की सबसे प्रमुख विशेषता क्या है?

A. Hair B. Scales C. Feathers D. Shell

उत्तर: C

Q16. पक्षियों की हड्डियाँ कैसी होती हैं?

A. ठोस B. खोखली C. उपास्थीय D. भारी

उत्तर: B

Q17. Penguin क्या है?

A. Mammal B. Reptile C. Flightless bird D. Fish

उत्तर: C

Q18. Mammalia की प्रमुख विशेषता क्या है?

A. Scales B. Gills C. Mammary glands D. Wings

उत्तर: C

Q19. Bat क्या है?

A. Bird B. Mammal C. Reptile D. Amphibian

उत्तर: B

Q20. Platypus किस वर्ग का उदाहरण है?

A. Reptilia B. Aves C. Prototheria D. Amphibia

उत्तर: C

Q21. निम्न में से कौन warm blooded है?

A. Pisces B. Amphibia C. Reptilia D. Aves

उत्तर: D

Q22. Gill slits chordates में कहाँ पाए जाते हैं?

A. Tail B. Mouth C. Pharynx D. Heart

उत्तर: C

Q23. Vertebral column किसमें पाया जाता है?

A. Protochordata B. Vertebrata C. Porifera D. Mollusca

उत्तर: B

Q24. Amphioxus किसका उदाहरण है?

A. Urochordata B. Cephalochordata C. Vertebrata D. Mammalia

उत्तर: B

Q25. निम्न में से कौन oviparous mammal है?A. Cow B. Human C. Platypus D. Whale

उत्तर: C

Assertion–Reason MCQs

Q26. Assertion: Birds warm blooded होते हैं।Reason: उनका हृदय चार-कक्षीय होता है।

उत्तर: दोनों सही, Reason सही व्याख्या है।

Q27.Assertion: Reptiles cold blooded होते हैं।Reason: वे lungs द्वारा श्वसन करते हैं।

उत्तर: Assertion सही, Reason गलत।

What did you think of this article?

Scroll to Top